होलिका दहन स्थल पर विवाद प्रशासन ने तुरंत रोका निर्माण, परंपरा बरकरार

होलिका दहन स्थल पर विवाद प्रशासन ने तुरंत रोका निर्माण, परंपरा बरकरार

वाराणसी (जनवार्ता) । राजातालाब तहसील क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में रविवार सुबह होलिका दहन के पारंपरिक स्थल को लेकर अचानक विवाद खड़ा हो गया। सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान एनएचआई की जेसीबी ने वहां जमा की गई लकड़ियों को हटाकर सड़क किनारे फेंक दिया। इससे ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों में रोष फैल गया और वे सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से इसी स्थान पर होलिका दहन की परंपरा निर्वहन हो रही है और इस बार भी उन्होंने उसी जगह पर लकड़ियां इकट्ठा की थीं।

rajeshswari

माहौल बिगड़ने से पहले नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और स्पष्ट आश्वासन दिया कि होलिका दहन परंपरागत स्थान पर ही होगा, इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण का कार्य फिलहाल रोक दिया गया है और शेष निर्माण होली के बाद पूरा किया जाएगा। इस फैसले से लोगों का गुस्सा शांत हो गया और विवाद का समाधान निकल आया। अधिकारियों और ग्रामीणों की आपसी सहमति से लकड़ियां दोबारा उसी स्थान पर स्थापित की गईं।

इसे भी पढ़े   हाथ में सिगरेट और माफिया वाली चाल…गरीब आदमी पर सरेआम पेशाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *