बभनी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोनभद्र (जनवार्ता)! बभनी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बभनी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 20/2026, धारा 69, 89, 351(3) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र कृष्णा, निवासी ग्राम डुमरहर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष, को मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे चपकी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल विजय कुमार सरोज तथा हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

