48 घंटे में डीजल चोरी गैंग का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 240 लीटर डीजल बरामद

48 घंटे में डीजल चोरी गैंग का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 240 लीटर डीजल बरामद

सोनभद्र (जनवार्ता)!  अनपरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 240 लीटर चोरी का डीजल समेत उपकरण बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस को यह सफलता मिली। गुरुवार को पुलिस टीम औड़ी मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर दुरासिनी दुर्गा मंदिर के पास रेलवे पुलिया के निकट घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाए गए 6 जरिकेन में 240 लीटर डीजल, लोहे की सरिया और प्लास्टिक पाइप बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने 16-17 मार्च की रात बिछड़ी क्षेत्र में खड़े हाईवा वाहनों से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेज दिया है।

इसे भी पढ़े   ओबरा में देर रात हुड़दंग, तेज आवाज में गाना, स्टंट और गाली-गलौज करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *