मांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर अवैध शराब संग दो गिरफ्तार

मांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर अवैध शराब संग दो गिरफ्तार

सोनभद्र के थाना मांची क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।शनिवार की देर- शाम को बांकी उर्स मेला के मद्देनजर मांची मोड़ तिराहा, सुअरसोत के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान खलियारी की ओर से आ रही दो मोटरसाइकिलों ने पुलिस को देखकर अचानक भागने की कोशिश की।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में देवव्रत जायसवाल (25) और कपिल जायसवाल (18) के कब्जे से कुल 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। साथ ही दोनों मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना की गई है।

इसे भी पढ़े   बम विस्फोट की 18वीं बरसी पर  अधिवक्ताओं ने  शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *