सोनभद्र में अवैध ईंधन तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल बरामद

सोनभद्र में अवैध ईंधन तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल बरामद

सोनभद्र जनवार्ता! शक्तिनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे भारी मात्रा में ईंधन को जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन समेत 800 लीटर डीजल और 30 लीटर पेट्रोल बरामद किया है!

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक शक्तिनगर थाना पुलिस टीम और पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर- दुद्धी के साथ ग्राम खड़िया (बोदरा बाबा के पास) पहुंचे, जहां मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन- UP-64-CT-5897 को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 4 प्लास्टिक ड्रमों में लगभग 200- 200 लीटर डीजल (कुल 800 लीटर) तथा एक प्लास्टिक जरीकेन में करीब 30 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह ईंधन बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर थाना शक्तिनगर में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े   Jobs 2023: इस राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में होने जा रहीं भर्तियां
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *