पिपरी पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

पिपरी पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)! पिपरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से करोड़ों की शराब और वाहन बरामद किए गए हैं।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को पिपरी पुलिस ने हाईटेक तिराहा के पास संदिग्ध कंटेनर को रोका। तलाशी में 1019 पेटियों में 23,508 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब (9088.02 लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 82 लाख रुपये है। साथ ही करीब 35 लाख रुपये मूल्य का ट्रक, मोबाइल फोन व नकदी भी जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त श्रवण कुमार राजस्थान का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े   मर्डर मिस्ट्री:दो वर्ष पूर्व पति की हत्या करने वाली महिला का हुआ रहस्यमय कत्ल,झारखंड के प्रेमी के साथ मिलकर की थी वारदात,शव के सामने प्रेमी से भरवाया था मांग में सिंदूर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *