नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

सोनभद्र (जनवार्ता)। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को आधारहीन बताते हुए न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद जिला- शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

rajeshswari

गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 11 बजे से ही कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अनैतिक और असंवैधानिक तरीके से विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास किया, जिसे न्यायालय ने अस्वीकार कर सत्य की जीत सुनिश्चित की।

प्रदर्शन के मद्देनज़र पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया। दोपहर करीब एक बजे सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और सीओ सदर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अंततः जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर चूर्क पुलिस चौकी भेज दिया गया। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *