सोनभद्र में आमने-सामने बाइक टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

सोनभद्र में आमने-सामने बाइक टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

सोनभद्र (जनवार्ता)!  करमा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात रॉबर्ट्सगंज–मिर्जापुर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे ग्राम करकी के पास हुई, जब दो मोटरसाइकिलें (UP 64 AV 3643 और UP 64 AP 7534) आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार जय सिंह (निवासी कुंभ मोकलपुर, जौनपुर) और उनकी पत्नी सरिता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार चंदू (निवासी तिलौली, करमा, सोनभद्र) को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लोढ़ी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इसी बाइक पर सवार कृष्णा और अक्षय (दोनों निवासी सकाही, करमा) घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही करमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, हालांकि कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र खनन संकट: 37 खदानें बंद, मजदूर बेरोजगार, गिट्टी के दाम दोगुने
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *