समय से पहले जलाई गई होलिका, गांव में तनाव; आरोपी गिरफ्तार

समय से पहले जलाई गई होलिका, गांव में तनाव; आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के सरई गढ़ ग्राम पंचायत के टोला पिपरा में होलिका दहन से पहले आग लगा दिए जाने की घटना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरई गढ़ ग्राम पंचायत के टोला पिपरा में एक व्यक्ति द्वारा समय से पहले होलिका जला दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कृत्य से वर्षों पुरानी परंपरा को ठेस पहुंची है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

थाना प्रभारी के अनुसार, रितेश नामक व्यक्ति ने अपने खेत में रखे छप्पर को लेकर होलिका में आग लगा दी। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, होलिका को पुनः स्थापित कर गांव में शांति व्यवस्था कायम कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 150 किलो नाजायज गांजा बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *