सोनभद्र में हर घर जल नल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

सोनभद्र में हर घर जल नल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

सोनभद्र (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर जल नल योजना’ में बड़े पैमाने पर कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्रामीणों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। पैदल मार्च करते हुए पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि योजना केवल कागजों तक सिमटकर रह गई है, जबकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल तक नहीं मिल पा रहा।

rajeshswari

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा, कि भाजपा का झूठा विकास अब सबके सामने खुल चुका है। सोनभद्र की जनता को आज भी शुद्ध पानी नहीं मिल रहा। मारकुंडी, कनपानी, टोला नगवा, म्योरपुर जैसे कई गांवों में पाइपलाइन बिछी हुई है, लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा। कई जगह टंकियां सूखी पड़ी हैं और लोग हैंडपंप से फ्लोराइड युक्त गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के प्रचार-प्रसार और वॉल पेंटिंग के नाम पर करोड़ों रुपये हजम कर लिए गए, जिसकी जांच होनी चाहिए।

ग्रामीण नेता अनीता बैगा ने बताया, “हमारे बच्चों को गंदा पानी पीना पड़ता है, जिससे वे बार-बार बीमार पड़ते हैं। शुद्ध पानी की कमी से स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।” सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा, “भाजपा सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। सोनभद्र में कोई भी योजना ठीक से नहीं चल रही। स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी शुद्ध पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रही सरकार।” उन्होंने विधायकों और मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया कि वे जनता के मुद्दों पर सोए हुए हैं, जबकि सड़क, बिजली और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं पहुंचीं।

इसे भी पढ़े   शिवपुर : महिला की बेरहमी से हत्या

कार्यक्रम का संचालन सपा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। इस मौके पर शांति गौण, अमरावती, अंकित अग्रहरी, सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर खरवार, अशोक केवट, पारस गौण, राजकुमार बैगा, गोविंद अररिया, लक्ष्मी पटेल और मुन्ना चौरसिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जांच की मांग की।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *