मारकुंडी घाटी में पलटी मालवाहक डिसियम, बड़ा हादसा टला

मारकुंडी घाटी में पलटी मालवाहक डिसियम, बड़ा हादसा टला

सोनभद्र (जनवार्ता)। वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर स्थित मारकुंडी घाटी में बुधवार दोपहर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ। तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुई मालवाहक डिसियम पलट गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बच निकले।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार करीब तीन बजे मालवाहक डिसियम घाटी के खतरनाक मोड़ से गुजर रही थी। ढलान और तीखे घुमाव के कारण वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि डिसियम खाली थी, जिस कारण वाहन को भारी नुकसान नहीं हुआ और बड़ी जनहानि भी टल गई। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और यातायात को सुचारु कराने में सहयोग किया। गौरतलब है कि मारकुंडी घाटी अपने खतरनाक मोड़ों और संकरी सड़क के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का केंद्र बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

इसे भी पढ़े   मैरा पाण्डेय ग्राउंड में बर्थडे पार्टी बनी बवाल, पन्नूगंज पुलिस की सख्ती; छह गिरफ्तार, पांच बाइक सीज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *