पंन्नूगंज पुलिस ने 5.2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पंन्नूगंज पुलिस ने 5.2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)!  पन्नूगंज पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बेलखुरी क्षेत्र में 5 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को पुलिया के पास रोका। तलाशी में बोरी से गांजा बरामद हुआ। आरोपी संजय डोम (30), निवासी अम्बेडकर नगर रॉबर्ट्सगंज (वर्तमान पता ग्राम चतरा, पन्नूगंज) को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा संख्या 36/2026 दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

आरोपी पर पहले 6 एनडीपीएस मामले और एक गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज है। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, उप निरीक्षक परवेज खान, हवलदार राघवेंद्र सरकार और कांस्टेबल दीपक गिरि शामिल थे।

पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   तीन माह से लापता युवक का नहीं चला पता, धरने पर बैठे परिजन,अपहरण का मामला दर्ज कर एक को किया जा चुका है गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *