कोन में पुलिस पर हमला, पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त, पांच गिरफ्तार

कोन में पुलिस पर हमला, पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त, पांच गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)  । थाना कोन क्षेत्र में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। घटना में पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हुए और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

rajeshswari

घटना 11 दिसंबर की शाम की है, जब ग्राम हडवरिया टोला परसवा में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पीआरवी 7505 मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल व पीआरवी 3095 को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चलाने लगे। पथराव में पीआरवी 3095 का पिछला शीशा टूट गया, जबकि पीआरवी 7505 के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। बीच-बचाव में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। मामले में थाना कोन में मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है और कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र पुलिस ने शातिर फरार आरोपी पर कसा शिकंजा,  25 हजार का इनाम घोषित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *