जुगनी जंगल में पुलिस मुठभेड़, वांछित गौ तस्कर घायल होकर गिरफ्तार

जुगनी जंगल में पुलिस मुठभेड़, वांछित गौ तस्कर घायल होकर गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)!  करमा थाना क्षेत्र स्थित जुगनी जंगल में पुलिस और वांछित गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को घोरावल, करमा और मिर्जापुर के राजगढ़ थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी की। सूचना मिली थी कि गोवध निवारण अधिनियम में वांछित तस्कर जुगनी जंगल के रास्ते भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम के पहुंचते ही बाइक सवार अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में करन जायसवाल (27), निवासी वाराणसी, के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का  एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी घोरावल भेजा गया है।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से गौ तस्करी में संलिप्त है और पशुओं को बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल भेजता था। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र सस्ते श्रृंगार सामग्री के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *