सोनभद्र पुलिस का मानव तस्करी गिरोह पर बड़ा प्रहार, काम दिलाने के बहाने नाबालिग युवती को 1 लाख 20 हजार में बेचा, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस का मानव तस्करी गिरोह पर बड़ा प्रहार, काम दिलाने के बहाने नाबालिग युवती को 1 लाख 20 हजार में बेचा, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)! रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह को धराशायी करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नौकरी दिलाने के झांसे में एक नाबालिग युवती को आगरा और अलीगढ़ ले जाकर 1 लाख 20 हजार रूपये में बेच दिया। वहां पीड़िता के साथ लगातार यौन शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 12 अप्रैल को ग्राम पवर क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ताएं बिन्दु (35 वर्ष), पत्नी बसन्तु, निवासी ग्राम पाड़र थाना पन्नूगंज (हाल सहिजन कला) तथा सोनी (30 वर्ष), पत्नी दिनेश, निवासी ग्राम गेंगुआर (हाल ग्राम पवर) हैं।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने युवती को काम दिलाने के नाम पर अपने साथ ले जाकर विभिन्न जिलों के रास्ते आगरा- अलीगढ़ भेजा और वहां एक गिरोह के सदस्यों को 1 लाख 20 हजार रूपये में बेच दिया। पीड़िता को कई व्यक्तियों के पास रखा गया जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया। पुलिस को यह भी पता चला है कि यह एक बड़े संगठित नेटवर्क का हिस्सा है, जिसमें अन्य सदस्य भी शामिल हैं। उनकी तलाश जारी है।

इस मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा नंबर- 177/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े   सड़क हादसे में युवक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *