योगी आदित्यनाथ बने यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ बने यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा, अब तक 8 साल 132 दिन कर चुके हैं सत्ता में

rajeshswari

लखनऊ (जनवार्ता) |  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतिहास रच दिया है। वे अब प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। योगी ने गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक 8 साल और 132 दिन तक प्रदेश की सत्ता संभाली है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और यूपी के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत के नाम था, जिन्होंने 8 वर्ष और 127 दिन तक शासन किया था (जिसमें स्वतंत्रता से पूर्व का कार्यकाल भी शामिल है)।

योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 2022 में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटे। यह उपलब्धि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय नेताओं में शामिल करती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि योगी का यह रिकॉर्ड आगामी वर्षों में और मजबूत हो सकता है, क्योंकि वे वर्तमान में अपने दूसरे कार्यकाल में सक्रिय हैं और अगले चुनाव तक के लिए उनका कार्यकाल अभी बाकी है।

इसे भी पढ़े   सपा और लोकतंत्र नदी के दो छोर : सीएम योगी का तीखा प्रहार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *