यशवन्त गुप्त को लाइन बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

यशवन्त गुप्त को लाइन बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले 859वें दिन से आन्दोलन कर रहे सत्याग्रही यशवन्त गुप्ता को शुक्रवार को लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

rajeshswari

श्री गुप्ता ने बताया कि राजस्व परिषद के चेयरमैन हेमन्त राव शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करने आये थे। मैं उनसे मिलने की सोच रहा था कि पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने पर बैठा दिया। आन्दोलनकारी श्री गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में चन्द्रमणि पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, विकास पाण्डेय, तबरेज नियाजी, बिहारी लाल यादव, भोलानाथ यादव, सन्तोष कुमार, रोहित चौबे, अंकित मिश्र, गणेश प्रसाद गुप्त सहित अन्य लोग रहे।

इसे भी पढ़े   निवेशकों को रास आ रहा म्यूचुअल फंड में निवेश,7 वर्षों में 3660 से बढ़कर 16000 करोड़ रुपये हो गया एसआईपी इंवेस्टमेंट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *