ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत

सोनभद्र। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को तड़के सुबह भोर में करीब 4 बजे अप की मालगाड़ी प्लेटफॉर्म नम्बर दो में आई उसी ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में रेलवे पुलिस (आरपीएफ) ने एम्बुलेंस से दुद्धी भेजवाया। जहाँ चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक ए के सिन्हा ने बताया की मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक कल से ही स्टेशन के आस पास घूम रहा था। सुबह भोर में मालगाड़ी ट्रेन के धक्के से घायल हो गया है। जिसको हॉस्पिटल भेज दिया गया है। ख़बर लिखे जाने तक युवक का शिनाख्त नही हो पाई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कानपुर के बांसमंडी इलाके में लगी भीषण आग,500 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक,अरबों का नुकसान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *