अर्शदीप की वायरल फोटो से बढ़ीं रिलेशनशिप की अटकलें, टैटू क्लू से मॉडल संग नाम जुड़ा

अर्शदीप की वायरल फोटो से बढ़ीं रिलेशनशिप की अटकलें, टैटू क्लू से मॉडल संग नाम जुड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज  एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी क्रिकेट नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी स्नैपचैट स्टोरी है। अर्शदीप ने अपने अकाउंट पर एक लड़की का हाथ थामे हुए फोटो शेयर की, जिसमें न तो कोई कैप्शन था और न ही लड़की का चेहरा नजर आ रहा था। हालांकि फोटो सामने आते ही फैंस की नजर लड़की के हाथ पर बने टैटू पर टिक गई।

rajeshswari

फोटो में लड़की के हाथ के पिछले हिस्से पर बना ‘੧’ (एक ओंकार) का टैटू साफ दिखाई दे रहा है। फैंस ने इस टैटू को एक पंजाबी मॉडल की पुरानी इंस्टाग्राम तस्वीरों और वीडियोज से मैच करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मॉडल के हाथ पर भी बिल्कुल उसी जगह और वैसा ही टैटू है। इसके बाद कई यूजर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा— “मिस्ट्री सॉल्व, यही अर्शदीप की गर्लफ्रेंड हैं।”

हालांकि, अर्शदीप सिंह की ओर से इस चर्चा पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिस मॉडल के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उनकी तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। परिवार ने भी इस मुद्दे पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

चर्चा को और हवा तब मिली जब फैंस ने मॉडल की वे तस्वीरें शेयर करनी शुरू कीं, जिनमें वह  के मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आई थीं। हालांकि पड़ताल में सामने आया कि ये तस्वीरें पिछले IPL सीजन की बताई जा रही हैं।

इस बीच अर्शदीप की शादी को लेकर उनके पिता दर्शन सिंह का एक पुराना इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अर्शदीप ने अभी शादी के लिए “थोड़ा इंतजार” करने को कहा है, क्योंकि फिलहाल उनका पूरा फोकस करियर पर है। खुद अर्शदीप भी एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें अगले 3-4 साल तक शादी से ‘फ्रीडम’ मिली हुई है और वह अभी अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े   बंगाल में खूनी हुआ पंचायत चुनाव,24 घंटे में 9 लोगों ने जान गंवाई

जिस मॉडल का नाम इस चर्चा में सामने आ रहा है, वह जम्मू की रहने वाली बताई जाती हैं। वर्ष 1999 में जन्मी इस मॉडल ने बीकॉम की पढ़ाई की है और फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने अच्छी पहचान बनाई है और कई बड़े पंजाबी व हिंदी म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके 40 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां वह लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं।

फिलहाल, अर्शदीप की इस रहस्यमयी फोटो ने सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या क्रिकेटर या मॉडल में से कोई इस वायरल ‘मिस्ट्री’ पर खुलकर कुछ कहेगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *