गुरुग्राम के बजघेड़ा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, कई गोदाम चपेट में; रिहायशी इलाकों में धुएं से दहशत

गुरुग्राम के बजघेड़ा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, कई गोदाम चपेट में; रिहायशी इलाकों में धुएं से दहशत

गुरुग्राम,  (जनवार्ता):
गुरुग्राम के बजघेड़ा क्षेत्र में रविवार तड़के एक प्लास्टिक फैक्ट्री और स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से फैलते हुए आसपास के कई गोदामों तक पहुंच गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari


सुबह करीब पांच बजे फैक्ट्री कर्मचारियों को आग लगने की जानकारी मिली। शुरुआत में कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैलने लगीं। स्थिति बिगड़ने पर तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया। आग से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। पास की जारा रोसा और परीना हाई राइज सहित करीब आधा दर्जन रिहायशी सोसाइटियों में धुआं फैलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें सामने आईं।
फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और स्क्रैप सामग्री होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत आई। इसी दौरान लकड़ी के गोदाम भी आग की चपेट में आ गए, जिससे आग और भड़क गई।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी को माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फायर अधिकारी नरेंद्र के अनुसार, आग बुझाने के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति या जानवर अंदर फंसा न हो। उन्होंने गर्मी के मौसम में आग से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सिकंदरपुर इलाके में झुग्गियों में लगी आग में 100 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं। दमकल की टीमें रविवार सुबह तक वहां राहत और सर्च अभियान में जुटी रहीं।

इसे भी पढ़े   नाटी इमली भारत मिलाप: तेज बारिश में भी अटूट रही श्रद्धा, चारों भाइयों के मिलन पर गूंजा 'जय श्रीराम'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *