ओबरा में देर रात हुड़दंग, तेज आवाज में गाना, स्टंट और गाली-गलौज करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

ओबरा में देर रात हुड़दंग, तेज आवाज में गाना, स्टंट और गाली-गलौज करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में देर रात सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने, वाहन से खतरनाक स्टंट करने और शराब के नशे में अभद्रता करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को भी सीज कर दिया।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र में पुलिस को देर रात सूचना मिली कि कुछ युवक वाहन में तेज आवाज में गाने बजाते हुए सड़कों पर घूम रहे हैं और खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। ये युवक सोशल मीडिया के लिए वीडियो रील बनाने के दौरान राहगीरों से गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और असुरक्षा का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान सूरज कुमार भारती निवासी बिल्ली मारकुण्डी, अभि उर्फ राजीव निवासी गजराज नगर तथा आकाश भारती निवासी मोतीचन्द्र चौराहा, थाना ओबरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। वहीं, तीनों अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, उपनिरीक्षक रामसिंह यादव, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल और कांस्टेबल धर्मेन्द्र राजभर की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   पिपरी पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *