तालाब में नहाने गई दो किशोरियों की मौत

तालाब में नहाने गई दो किशोरियों की मौत
ख़बर को शेयर करे

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बुद्धिपुर गांव के तालाब में बृहस्पतिवार के दिन में नहाने गई दो लड़कियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। एक साथ दो लड़कियों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी थाना क्षेत्र के बुद्धिपुर गांव निवासी रमेश शर्मा की 15 वर्षीय पुत्री आंचल और राज शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री सृष्टि घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित तारक नाथ दुबे के तालाब में नहाने गई थी। नहाते समय आंचल और सृष्टि अचानक गहरे पानी में चली गईं जिससे सृष्टि डूबने लगी। जब आंचल उसे बचाने के लिए हाथ बढ़ा तो साथ में वह भी डूब गई। डूबते समय गांव की ही शाहीन पुत्री साबिर शोर मचाने लगी। जबतक ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। तब तक दोनों पानी में डूब गईं थीं। घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया और दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   करोड़पति पिता की बेटी को 10वीं पास से हुआ प्यार:घरवाले से अलग होकर की शादी;आज दूसरी मेयर हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *