देश के इन शहरों को जोड़ रही Vande Bharat Express Train, यात्रा करनी है तो यहां देखें टाइमिंग और रूट्स

देश के इन शहरों को जोड़ रही Vande Bharat Express Train, यात्रा करनी है तो यहां देखें टाइमिंग और रूट्स

नई दिल्ली | देश की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) तेज रफ्तार और सुरक्षा मुहैया कराने के मामले में बाकी सभी ट्रेनों को कड़ी टक्कर दे रही है।

rajeshswari

स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई ये ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए यात्रा तकनीक में एक नए युग को चिह्नित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी, 2022 को मुंबई से सोलापुर और मुंबई से साई नगर शिरडी जाने वाली दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद से प्रतिदिन हजारों यात्री इन ट्रेनों में ट्रेवल कर रहे है। इस समय देश के 10 अलग-अलग रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है।

भारत में इन 10 रूटों पर दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली – वाराणसी वंदे भारत एक्‍सप्रेस
नई दिल्‍ली-माता वैष्‍णो देवी वंदे भारत एक्‍सप्रेस
गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
नई दिल्ली-अंब-अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन
हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन
सिकंदराबाद- विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्स्प्रेस
मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस

सुरक्षा के लिहाज से बेहतर है वंदे भारत
बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कवच तकनीक सहित कई सुरक्षा विशेषताएं हैं। कवच प्रणाली रेल पटरियों पर ट्रेनों की टक्कर जैसी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करती है। रिक्लाइनिंग सीटों के अलावा एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की भी सुविधा उपल्बध है। इसमें जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन उद्देश्यों के लिए ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और आरामदायक बैठने वाली सीटें है।

इसे भी पढ़े   ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: वाराणसी-नई दिल्ली (22435)/नई दिल्ली-वाराणसी (22436)
हफ्ते के पांच दिन NDLS (नई दिल्ली) से BSBS (बनारस) तक वंदे भारत चलती है। ये नई दिल्ली से सुबह 6 बजे निकलती है और दोपहर 2 बजे तक बनारस पहुंचती है। ये ट्रेन प्रयागराज और कानपुर में रुकती है। 8 घंटे के सफर के दौरान ये ट्रेन 4 स्टेशनों पर रुकती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: नई दिल्ली- SMVD कटरा (22439) / SMVD कटरा-नई दिल्ली (22440)
दिल्ली से कटरा (जम्मू और कश्मीर) वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 3 अक्टूबर, 2019 को गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। 5 अक्टूबर, 2019 से ये चलना शुरू हो गया था। ये ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी में रुकती है। मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन ये ट्रेन चलती है। ये नई दिल्ली से सुबह 6 बजे निकलती है और दोपहर 3 बजे तक कटरा पहुंचा देती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर (20901) / गांधीनगर -मुंबई सेंट्रल (20902)
इस ट्रेन रूट की शुरुआत 30 सितंबर, 2022 को की गई थी। यह ट्रेन गांधीनगर (गुजरात) से मुंबई (महाराष्ट्र) तक का रास्ता छह घंटे में तय करती है। वहीं, अन्य ट्रेनें सात से आठ घंटे के भीतर चलती हैं। यह ट्रेन रविवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलती है। ये ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 6 बजे निकलती है और दोपहर 2 बजकर पांच मिनट पर गांधीनगर पहुंचती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: नई दिल्ली-अंब अंदौरा (22447)/अंब अंदौरा-नई दिल्ली (22448)
नई दिल्ली-अंब अंदौरा मार्ग 13 अक्टूबर, 2022 को शुरू किया गया था। ये ट्रेन नई दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रूट को कवर करती है। ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती है। ये ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर चलती है और अंब अंदौरा (हिमाचल प्रदेश) दोपहर 1 बजे पहुंचती है।

इसे भी पढ़े   सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत,शादी में जा रहे थे दोनों

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: चेन्नई-मैसूर (20608)/मैसूर-चेन्नई (20607)
चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस 10 नवंबर, 2022 को शुरू की गई। इस हाई-स्पीड ट्रेन की काटपाडी और केआरएस बेंगलुरु में दो स्टॉप हैं। यह ट्रेन 479 किलोमीटर की दूरी तय करती है। बुधवार को छोड़ यह सप्ताह में छह दिन चलती है। ये चेन्नई से सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर चलती है और मैसूर 1 बजकर 5 मिनट पर पहुंचती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: बिलासपुर जंक्शन – नागपुर जंक्शन (20825) / नागपुर – बिलासपुर जंक्शन (20826)
बिलासपुर जंक्शन – नागपुर जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अभी 11 दिसंबर, 2022 को लॉन्च किया गया था। यह बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से नागपुर (महाराष्ट्र) तक चलती है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती है। ये ट्रेन बिलासपुर से सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर निकलती है और नागपुर दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर पहुंचती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी (22301) / न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन-हावड़ा (22302)
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक का रास्ता सात घंटे 30 मिनट में तय करती है। बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है। हावड़ा से यह ट्रेन सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर निकलती है और न्यू जलपाईगुड़ी दोपहर 3 बजकर पांच मिनट पर पहुंचती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: मुंबई- सोलापुर (22226)/सोलापुर-मुंबई (22225)
मुंबई से सोलापुर के बीच यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर छह दिन चलती है। ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (सीएसटी) से शाम 4:05 बजे निकलती है और 6 घंटे 35 मिनट की लंबी यात्रा तय करते हुए रात 10:40 बजे सोलापुर पहुंचती है। वहीं सोलापुर से ये ट्रेन सुबह 6 बजकर पांच मिनट पर निकलती है और मुंबई दोपहर 4 बजकर पांच मिनट पर पहुंचती है।

इसे भी पढ़े   विधायक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: मुंबई- शिरडी 22223/शिरडी-मुंबई 22224
यह वंदे भारत ट्रेन मुंबई सीएसटी स्टेशन और साईनगर शिरडी के बीच चलती है, जो पांच घंटे और 20 मिनट की दूरी तय करती है। ट्रेन मुंबई से सुबह 6.20 बजे निकलती है और दोपहर 5 बजकर 25 मिनट पर शिरडी पहुंचती है। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर छह दिनों तक चलती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: सिकंदराबाद- विशाखापट्टनम 20834/विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद 20833
ये दक्षिण भारत की दूसरी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। पहली चैन्नई से मैसूर के बीच चल रही है। सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम ट्रेन का सफर आठ घंटे 30 मिनट की दूरी तय करती है। यह ट्रेन राजमुंदरी, विजयवाड़ा और वारंगल में रूकती है। ये ट्रेन विशाखापट्टनम से 5 बजकर 45 मिनट पर निकलती है और सिकंदराबाद दोपहर 3 बजे पहुंचती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *