ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

आजमगढ़। आजमगढ़ में सिधारी थाना अंतर्गत नरौली क्षेत्र में सोमवार की देर रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

rajeshswari

जहानागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अशोक यादव (22) सोमवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आया हुआ था। देर रात वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह सिधारी थाना अंतर्गत नरौली क्षेत्र में पहुंचा था कि ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती कि उससे पूर्व ही मौके पर उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़े   अगले 15 दिन शनि मचाएंगे इन राशि वालों के जीवन में हाहाकार, इस मामले में संभलकर रहें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *