भारतीय हैंडबॉल टीम में जगह बनाकर रजनीश यादव ने बढ़ाया वाराणसी का मान

भारतीय हैंडबॉल टीम में जगह बनाकर रजनीश यादव ने बढ़ाया वाराणसी का मान

वाराणसी, (जनवार्ता)। श्यामा हैंडबॉल अकादमी, केराकतपुर (लोहता) के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रजनीश यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर न सिर्फ जनपद बल्कि पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। वाराणसी के ऐयढ़े, लमही निवासी रजनीश का चयन वर्ष 2026 में सेंट्रल एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ, जहां ताशकंद (उज़्बेकिस्तान) में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया।

rajeshswari


रजनीश यादव, अधिवक्ता अजय कुमार यादव के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में सिगरा स्टेडियम से हैंडबॉल खेलना शुरू किया था। वर्ष 2020 से वह श्यामा हैंडबॉल अकादमी, केराकतपुर में कोच सूर्यभान के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।


रजनीश की उपलब्धियों का सिलसिला वर्ष 2021 से लगातार जारी है। सबसे पहले उनका चयन सब जूनियर नेशनल में उत्तर प्रदेश टीम के लिए हुआ, जहां टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 2022, 2024 और 2025 में लगातार जूनियर नेशनल प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2025 में अंबेडकरनगर में आयोजित जूनियर नेशनल में टीम ने द्वितीय स्थान, जबकि गोरखपुर में आयोजित फेडरेशन कप में तृतीय स्थान प्राप्त किया।


वर्ष 2026 भी रजनीश के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने लखनऊ में आयोजित फेडरेशन कप और कोलकाता में आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद भारतीय टीम में चयन उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि साबित हुई।


रजनीश यादव की इस सफलता से परिवार, क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। श्यामा हैंडबॉल अकादमी की ट्रस्टी उपमा पाण्डेय, संतोष पाण्डेय तथा उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
रजनीश की यह उपलब्धि वाराणसी के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

इसे भी पढ़े   'एलजी से सीधे आदेश लेना बंद करें',केजरीवाल सरकार का अधिकारियों को निर्देश

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *