वाराणसी में 30.745 किलो अवैध गांजा के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में 30.745 किलो अवैध गांजा के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। सिगरा पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा है। ओडिशा के अनुगुल जिले के निवासी संतोष कुमार बेहरा और रोहित साहू को अमूल डेयरी एन.ई.आर. पार्क के पास से 30.745 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया।

rajeshswari

मुखबिर की सूचना पर सिगरा पुलिस टीम ने कैंट ओवर ब्रिज से महमूरगंज की ओर जा रहे संदिग्ध सफेद बोलेरो पिकअप को रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर दो सफेद बोरियों में कुल 30 पैकेट गांजा बरामद हुए। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सिगरा पुलिस अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिगरा में धारा 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़े   अडानी Case पर 3 दिन के लिए टली सुनवाई,SEBI को जांच के लिए मिला 3 महीने का समय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *