8 घंटे चली किलाबंदी जांच में 126 यात्री बेटिकट पकड़े गए

8 घंटे चली किलाबंदी जांच में 126 यात्री बेटिकट पकड़े गए

वाराणसी (जनवार्ता) । रेलवे राजस्व की सुरक्षा और बेटिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वाराणसी जंक्शन पर विशेष किलाबंदी जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के निर्देश पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस अभियान में टिकट जांच टीम ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सघन चेकिंग की।

rajeshswari


अभियान के दौरान कुल 126 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे किराया एवं जुर्माने के रूप में कुल 91 हजार 700 रुपये की वसूली की गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


विशेष जांच अभियान का नेतृत्व मुख्य टिकट इंचार्ज जनार्दन सिंह ने किया। अभियान में समीर जेड. सुरीन, बी.बी. सिंह, मुकेश कुमार, राजेश कुमार तिवारी, डी.के. त्रिपाठी, राजहंस सोनकर, पूजा चौबे, पूजा गुप्ता, मोहित सिन्हा, सूरज शर्मा, रवि वर्मा, यशपाल कुमार और सतीश कुमार सहित टिकट जांच स्टाफ मौजूद रहा।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल विनोद कुमार और अरविंद कुमार की भी तैनाती की गई थी।

इसे भी पढ़े   समुद्र में 40 मीटर नीचे से गुजरेगी दुनिया की सबसे लंबी सुरंग,2 देशों को जोड़ने की तैयारी,दौड़ेंगी कारें और ट्रेन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *