एयर शो में 20 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना, महाकुंभ की तर्ज पर होगी सुरक्षा

एयर शो में 20 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना, महाकुंभ की तर्ज पर होगी सुरक्षा

22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा आयोजन, यातायात प्रबंधन और आपात सेवाओं पर विशेष जोर

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन में 15 से 20 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की जा रही है। एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सेना व वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
पुलिस प्रशासन प्रमुख मार्गों, घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के अनुसार, एयर शो में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्थल की जिम्मेदारी सौंपने के साथ काशी की भौगोलिक स्थिति और स्थानीय परिस्थितियों से भी परिचित कराया जाएगा। इसके लिए जवानों को प्रमुख सड़कों, घाटों, संकरी गलियों और महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी दी जाएगी, ताकि ड्यूटी के दौरान आवागमन और भीड़ नियंत्रण में परेशानी न हो।
ग्रीन कॉरिडोर और पार्किंग की व्यवस्था
दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत ट्रैफिक डायवर्जन, निर्धारित पार्किंग स्थलों और आपातकालीन सेवाओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। आयोजन स्थल और शहर के प्रमुख क्षेत्रों में अस्थायी पुलिस थानों व चौकियों के माध्यम से निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी तैयारी है।
चिकित्सा सुविधाओं पर भी ध्यान
आयोजन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा सुविधाओं और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जा रही है। बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों को स्थानीय मार्गों और संवेदनशील स्थानों की जानकारी देने की योजना है। प्रशासन का लक्ष्य दर्शकों की आवाजाही सुगम रखने के साथ सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी बनाए रखना है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आयुर्वेद स्वस्थ भारत की आत्मा : गौरव राठी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *