लहरतारा में पैथोलॉजी सेंटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

लहरतारा में पैथोलॉजी सेंटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा स्थित एक पैथोलॉजी सेंटर में अज्ञात लोगों द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के मिरजापुर निवासी गोपाल सिंह की *नमो पैथोलॉजी* शिवदासपुर-लहरतारा मंडुआडीह मार्ग पर कबीर आश्रम के पास स्थित है।

rajeshswari

गोपाल सिंह के अनुसार 14-15 मार्च की रात करीब 3:26 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने पैथोलॉजी सेंटर के गेट का दो ताला तोड़ दिया और चोरी का प्रयास किया।एक ताला नहीं खुलने से वे असफल रहे। सुबह जानकारी होने पर आसपास खोजबीन की गई, लेकिन किसी के बारे में पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने मंडुआडीह थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत ने त्यागा अन्न,याचिका वापस लेने की उड़ाई जा रही अफवाह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *