वाराणसी: कफ सिरप  तस्करी मामले में 5 गिरफ्तार, तीन इनामिया शामिल

वाराणसी: कफ सिरप  तस्करी मामले में 5 गिरफ्तार, तीन इनामिया शामिल

वाराणसी (जनवार्ता) । कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस एसआईटी टीम ने शुक्रवार को भोरसर लिंक रोड मिर्जापुर बाईपास पर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है , जिनमें तीन 25-25 हजार रुपये के इनामिया शामिल हैं।

rajeshswari

गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित जायसवाल पुत्र कैलाश जायसवाल निवासी काजीपुरा खुर्द सोनिया  सिगरा उम्र करीब 25 वर्ष, दिवेश जायसवाल पुत्र दिलीप कुमार निवासी खोजवा बाजार भेलूपुर उम्र करीब 26 वर्ष तथा अंकुश सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रीतम सिंह निवासी खोजवा बाजार भेलूपुर मूल ग्राम मानपुर जिला रामपुर उम्र करीब 35 वर्ष हैं, जो 25-25 हजार रुपये के इनामिया घोषित हैं। इसके अलावा अभिनव कुमार यादव पुत्र वीरेंद्र कुमार यादव निवासी नवाबगंज छित्तूपुर भेलूपुर उम्र करीब 26 वर्ष और घनश्याम मौर्या पुत्र मंगलप्रसाद मौर्या निवासी खोजवा बाजार भेलूपुर उम्र करीब 35 वर्ष भी पकड़े गए हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे मुख्य सरगना शुभम जायसवाल (अभी फरार), प्रशांत उपाध्याय, आकाश पाठक, मनोज यादव (सिंडिकेट), धर्मेंद्र अग्रवाल, प्रतीक कुमार गुजराती सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर संगठित गिरोह चला रहे थे। फर्जी जीएसटी इनवॉइस, ई-वे बिल और अन्य कूटरचित दस्तावेजों के जरिए झारखंड की शैली ट्रेडर्स रांची से न्यू फेंसाडिल कफ सिरप (कोडीन युक्त) की भारी मात्रा खरीदकर नशे के लिए तस्करी की जा रही थी। के.बी.एन प्लाजा में नियमित बैठकें होती थीं, जहां पूरी योजना, पैसे जमा करने और नकद लेन-देन पर चर्चा होती थी।

अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब 25 लाख बोतलों की तस्करी की, जिससे लगभग 40 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार हुआ और उन्हें व्यक्तिगत रूप से करीब 8 करोड़ रुपये का लाभ मिला। कुछ माल पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में पकड़ा गया था। फर्जी फर्में खुलवाकर दस्तावेज जुटाए जाते थे और लोगों को कमीशन देकर इस गिरोह में शामिल किया जाता था।

इसे भी पढ़े   आरसीबी ने जीता WPL 2026 का खिताब, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

पकड़े गए लोगों से गिरफ्तारी के दौरान 46 अदद विदेशी मुद्रा और एक आईफोन बरामद हुआ।  टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह के अलावा एसआईटी के उ0नि0 विकास पाण्डेय, अंकित सिंह, मनीष सिंह, धीरज सिंह, लवलेश पटेल, अमन सिंह तथा का0 अखिलेश कुमार और सुमित शाही शामिल रहे ।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *