आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

वाराणसी के रोहनिया स्थित आरएस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशप्रेम, एकता, सद्भाव और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का संदेश दिया।

rajeshswari

कार्यक्रम को सफल बनाने में को-ऑर्डिनेटर अनुराधा सिंह, साधना वर्मा सहित शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रीता पाल, रीना मैम, आयुषी सिंह, प्रियम त्रिपाठी, ज्योति पाठक, सुनीता तिवारी, ज्योति श्रीवास्तव, पूनम सिंह, हिमांशु मैम, इशिका सिंह, रीता सिंह, कविता दुबे, सृष्टि दुबे, रौनक मैम, प्रतिभा मैम, विवेक मौर्य, नागेश तिवारी, प्रवेश राय, शिल्पी सिंह और सिमंत सिंह ने कार्यक्रम में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

विद्यालय के सभी ड्राइवरों, ट्रांसपोर्ट विभाग और अन्य कर्मचारियों का योगदान भी सराहनीय रहा। विद्यालय के डायरेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों एवं छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बच्चों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को हृदय से शुभकामनाएं दीं और उनके उत्साह एवं देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में दिखाई दे रहा देशप्रेम, अभिभावकों का सहयोग और आपसी सौहार्द विद्यालय की मजबूत पहचान है।

इसे भी पढ़े   नमो घाट पर सीआरपीएफ जवानों और स्कूली बच्चों ने योग से तनावमुक्त रहने का दिया संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *