सुसुवाही में चाय पीने निकले छात्र पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला

सुसुवाही में चाय पीने निकले छात्र पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला

तीन बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) ।  चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही इलाके में रविवार सुबह करीब पांच बजे तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चाय पीने निकले एक छात्र पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित को गाली-गलौज की, विरोध करने पर पथराव शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पीड़ित छात्र प्रणव कुमार मिश्रा (उम्र करीब 22 वर्ष), पुत्र जितेंद्र कुमार मिश्रा, मूल निवासी पर्टी याना बहादुरपुर (दरभंगा, बिहार) हैदराबाद गेट, सुसुवाही में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा है। प्रणव ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह चाय पीने बाहर निकला था। तभी तीन युवक अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी वजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध जताने पर उन्होंने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे बचाव में उसे सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने भागते हुए धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।

घटना की सूचना मिलते ही चितईपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया, जिसमें तीनों हमलावरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा, “फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़े   आर्मी में ऑफिसर की नौकरी पाने का सुनहरा मौका, अगर रखते हैं ये डिग्री तो कर दें आवेदन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *