नेपाल हिंसा के कारण आबूधाबी-काठमांडू फ्लाइट वाराणसी में डायवर्ट

नेपाल हिंसा के कारण आबूधाबी-काठमांडू फ्लाइट वाराणसी में डायवर्ट

144 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग

rajeshswari

वाराणसी : नेपाल की राजधानी काठमांडू में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के कारण वहां की स्थिति अस्थिर होने से उड़ानों पर असर पड़ा है। इसी के चलते आबूधाबी से काठमांडू जा रही अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 3L-43 को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट करना पड़ा। इस फ्लाइट में 144 यात्री सवार थे, जो दोपहर 3:20 बजे वाराणसी में सुरक्षित उतरे।

जानकारी के अनुसार, काठमांडू में सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों की लैंडिंग में बाधा उत्पन्न हुई। स्थिति को देखते हुए फ्लाइट 3L-43 को वाराणसी डायवर्ट किया गया। लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल व्यवस्था की गई, और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़े   पीएमएसएमए दिवस पर सीएमओ ने किया शिवपुर सीएचसी का निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *