महिलाओं से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मिर्जामुराद ( जनवार्ता ) | क्षेत्र के अदमापुर गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं और युवतियों से अभद्र छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात मिर्जामुराद थाने के उपनिरीक्षक कौशल किशोर व महिला उपनिरीक्षक अनुजा गोस्वामी पूजा पंडाल का भ्रमण कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अमीनी गांव निवासी कन्हैया उर्फ बृजेश (21 वर्ष) पंडाल में आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी कर रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पंडाल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   व्यापारी से 7 लाख के ब्याज के एवज में वसूल लिए 70 लाख
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *