जैविक खेती और उन्नत बीज उत्पादन पर किसानों को प्रशिक्षण

जैविक खेती और उन्नत बीज उत्पादन पर किसानों को प्रशिक्षण

वाराणसी (जनवार्ता): अराजी लाइन विकासखंड के टड़िया जख्खिनी स्थित प्रकाश रघुवंशी फार्म हाउस पर रविवार को भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संरक्षक  प्रकाश सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष उदरेश ने किसानों को जैविक खेती के महत्व और उन्नतशील बीज उत्पादन की तकनीकों के बारे में जागरूक किया।

rajeshswari

प्रकाश रघुवंशी ने बताया कि आगामी सीजन में गेहूं की बुवाई के लिए उन्नत किस्म के बीज तैयार करने और जैविक खेती अपनाने से फसलों की उत्पादकता व गुणवत्ता में सुधार संभव है। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ, जिसकी स्थापना 4 मार्च 1979 को राजस्थान के कोटा में हुई थी, का लक्ष्य किसानों का समग्र विकास है। प्रशिक्षण में गेहूं की उत्तम किस्म “कुदरत लाइन” की जानकारी दी गई, जिसकी बाल की लंबाई 9-10 इंच होती है और प्रति एकड़ 25-30 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होता है।

कार्यक्रम के अंत में किसानों को निःशुल्क बीज पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर शिवशंकर पाठक, प्रांत कार्यसमिति सदस्य उमाकांत, विकास खंड अध्यक्ष विजय शंकर, विकास खंड मंत्री राजेश, जिला मंत्री विपुल, जिला कोषाध्यक्ष गौरव, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजीत, कृपाशंकर, नागेंद्र, श्यामबली, महेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 फरियादें, बोले- गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *