बाइक रैली से कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत

बाइक रैली से कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत

राजेश पटेल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी। बाबा की नगरी काशी में जनहित संकल्प पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश भाई पटेल के आगमन पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। डाफी टोल प्लाजा से रोहनिया तक सैकड़ों बाइक और चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ निकली स्वागत रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, नारों और फूल-मालाओं के बीच समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।

rajeshswari

राजेश भाई पटेल का काफिला डाफी टोल प्लाजा से मोहनसराय बाईपास होते हुए रोहनिया पहुंचा। इसके बाद कोरौता बाजार के समीप सरदार सरोवर पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात शिवपुर स्थित न्यू अशोक विहार कॉलोनी के एक लॉन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सरदार सेना के संस्थापक डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता को उसके अधिकार वापस दिलाना और जनहित के मुद्दों पर काम करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया था। पार्टी ने दस सीटों पर अपनी टीम उतारकर सपा गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की थी। उनके अनुसार, इन दस सीटों में सात पर सपा को जीत मिली थी।

रोहनिया की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे राजेश पटेल

रोहनिया विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद राजेश भाई पटेल ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान जिन लोगों के मकान ध्वस्त हुए हैं, उनमें से कई मकान मालिक उचित मुआवजा नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। इस मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आवाज उठाई जाएगी।

इसे भी पढ़े   24 घंटे ड्यूटी से परेशान सिपाही ने सरकारी ग्रुप में डाला इस्तीफा

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति भी साझा की। राजेश पटेल ने कहा कि ‘वन बूथ-20 यूथ’ के फार्मूले के तहत प्रत्येक बूथ पर 20 युवाओं को जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया।

स्वागत कार्यक्रम में रामलाल पटेल, सुनील पटेल फौजी, अभिषेक पटेल, अशोक पटेल, महेंद्र वर्मा, अमन पटेल, नरेंद्र मास्टर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *