चौबेपुर-कादीपुर में सात साल बाद इंसाफ की आहट: दो दरोगा समेत नौ पर FIR

चौबेपुर-कादीपुर में सात साल बाद इंसाफ की आहट: दो दरोगा समेत नौ पर FIR

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र के कादीपुर में पुराने जमीनी विवाद से जुड़े मामले में करीब सात साल बाद न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना चौबेपुर में दो पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, आराजी भूमि को लेकर जमीन जोतने के विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना 100 नंबर और स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन आरोप है कि सुनवाई नहीं हुई।

मामले में न्यायालय के आदेश पर 17 अक्टूबर 2026 को थाना चौबेपुर में नौ लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 392, 354(ख), 308 और 120बी आईपीसी के तहत एफआईआर संख्या 0579/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों में सात ग्रामीणों के अलावा थाने के दो पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   विश्व हिन्दू परिषद के काशी कार्यालय का लोकार्पण समारोह सम्पन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *