गुरु पूर्णिमा से पूर्व एडीसीपी ने पड़ाव आश्रम का किया निरीक्षण

गुरु पूर्णिमा से पूर्व एडीसीपी ने पड़ाव आश्रम का किया निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता)। गुरु पूर्णिमा पर्व पर पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीसीपी अंशुमान मिश्र ने आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग और यातायात संचालन की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 28 और 29 जुलाई को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान यातायात सुचारु रहे और किसी भी मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसे भी पढ़े   सपा नेता की संदिग्ध हालत में मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *