जमीन विवाद में अधिवक्ता पर हमला

जमीन विवाद में अधिवक्ता पर हमला

वकीलों ने लंका थाने का किया घेराव

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका थाना क्षेत्र के सीर गोवर्धनपुर में जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता सुरेंद्र यादव पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद सोमवार को अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता लंका थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

rajeshswari

बताया गया कि अधिवक्ता सुरेंद्र यादव की सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र में एक जमीन है। आरोप है कि कुछ लोग उक्त भूमि पर कब्जा करने पहुंचे थे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और फायरिंग की घटना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार दोपहर वह अपने मित्र शैलेंद्र कुमार राय के साथ काशीपुत्र कॉलोनी स्थित प्लॉट पर पहुंचे थे। वहां प्लॉट तक जाने वाले रास्ते को ईंटों की दीवार बनाकर बंद कर दिया गया था। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दो लोगों ने पिस्टल से फायरिंग भी की, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। पीड़ित ने रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है।

घटना के बाद अधिवक्ता शिकायत लेकर लंका थाने पहुंचे। इस दौरान थाने में गिरफ्तार आरोपी को कुर्सी पर बैठे देख अधिवक्ता नाराज हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को वहां से हटाया और अधिवक्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस ने मामले में एक आरोपी, गिरधारी सिंह पटेल, को गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ताओं की मांग है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।

इसे भी पढ़े   उमराहा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

मामले पर जानकारी देते हुए वैभव बांगर ने बताया कि जमीन विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *