पुलिस और प्रेस का फर्जी लोगो लगाकर रौब गांठ रहा था नटवरलाल, गिरफ्तार

पुलिस और प्रेस का फर्जी लोगो लगाकर रौब गांठ रहा था नटवरलाल, गिरफ्तार

स्कॉर्पियो पर पुलिस-प्रेस का चिह्न और बोनट पर बसपा का झंडा लगाकर जमा रहा था धौंस, फर्जी पुलिस व प्रेस पहचान पत्र बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह और उनकी टीम ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आरोप है कि वह स्कॉर्पियो वाहन पर पुलिस और प्रेस का लोगो लगाकर पांडेयपुर चौकी के सामने बने कट की ओर से चौराहे की ओर जाते समय पुलिसकर्मियों के रोके जाने पर रौब गांठ रहा था। वाहन के बोनट पर बहुजन समाज पार्टी का झंडा भी लगा रखा था।

rajeshswari

संदिग्ध ने पूछताछ के दौरान एसीपी और इंस्पेक्टर का नाम लेकर भी पुलिसकर्मियों पर प्रभाव जमाने और धौंस दिखाने का प्रयास किया, लेकिन चौकी प्रभारी दिनेश सिंह और उनकी टीम के सामने उसकी हेकड़ी नहीं चली। पुलिस ने उसे कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस का फर्जी पहचान पत्र और एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र का पहचान पत्र बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस बरामद पहचान पत्रों और वाहन पर लगाए गए लोगो के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

पकड़े गए संदिग्ध की पहचान चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के शहीद गांव निवासी के रूप में बताई जा रही है। पुलिस उससे विधिवत पूछताछ कर रही है और उसके द्वारा फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल करने तथा पुलिस-प्रेस का लोगो लगाने के पीछे के उद्देश्य की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   समेकित शिक्षा योजना के अंतर्गत चोलापुर में दिव्यांग बच्चों को मिला नया सहारा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *