छह महीने से जलभराव से जूझ रहा बजरडीहा-जोल्हा दक्षिणी, गलियां बनीं तालाब

छह महीने से जलभराव से जूझ रहा बजरडीहा-जोल्हा दक्षिणी, गलियां बनीं तालाब

नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट विधानसभा क्षेत्र के बजरडीहा-जोल्हा दक्षिणी स्थित वार्ड नंबर 27 में पिछले करीब छह महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र की कई गलियों में लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

rajeshswari

स्थानीय नागरिकों के अनुसार जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों और गलियों के आसपास पानी जमा है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण गंदगी के साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि वाराणसी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के दावे के बीच छह महीने से जलभराव की स्थिति चिंता का विषय है। नागरिकों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है।

नागरिकों का कहना है कि केवल अस्थायी रूप से पानी निकालने के बजाय जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   2027 चुनाव में सीएम योगी नहीं होंगे भाजपा का चेहरा, पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दावे ने मचाई खलबली*
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *