कांशीराम आवास में फिर गिरा छज्जा, बाल-बाल बचे लोग

कांशीराम आवास में फिर गिरा छज्जा, बाल-बाल बचे लोग

10 दिन में दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश, बोले-‘प्रशासन की नींद कब टूटेगी?’

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास में जर्जर भवन लोगों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। शनिवार की रात करीब नौ बजे फ्लैट संख्या 93 का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय छज्जे के नीचे कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ी जनहानि हो सकती थी।

rajeshswari


क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कांशीराम आवास के अधिकांश भवन जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह छज्जे और भवन के अन्य हिस्से कमजोर हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से भवनों की मरम्मत अथवा सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

*20 अगस्त को भी गई थी जान*
स्थानीय लोगों के अनुसार 20 अगस्त को कांशीराम आवास के ब्लाक संख्या 61 के कमरा नंबर 11 का छज्जा गिरने से सतालू नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी जर्जर भवनों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को दोबारा छज्जा गिरने से लोगों में भय और आक्रोश बढ़ गया है।

*डीएम को दिया प्रार्थना पत्र, फिर भी कार्रवाई नहीं*
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जर्जर मकानों की मरम्मत और सुरक्षा के संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि प्रशासन यदि समय रहते जर्जर भवनों की जांच और मरम्मत करा देता तो हादसों की आशंका को कम किया जा सकता था।

*बोले क्षेत्रवासी—कब जागेगा प्रशासन?*
लगातार हो रही घटनाओं से कांशीराम आवास के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि शनिवार की घटना में किसी की जान नहीं गई, यह महज संयोग है। यदि जल्द ही जर्जर भवनों का सर्वे कराकर मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सभी भवनों का तकनीकी निरीक्षण कराने और खतरनाक हिस्सों को सुरक्षित कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र: दलित छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *