बड़ागांव : चोरी हुए मोटर और टूल्लू पंप के साथ चोर गिरफ्तार

बड़ागांव : चोरी हुए मोटर और टूल्लू पंप के साथ चोर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागांव थाना पुलिस ने चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी की गई 5 एचपी विद्युत मोटर, उषा कंपनी का टूल्लू पंप तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के बेदी गांव निवासी किसान राज नारायण यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शुक्रवार की रात उनके खेत में बने नलकूप कक्ष का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 5 एचपी की विद्युत मोटर, टूल्लू पंप और विद्युत तार चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दल्लीपुर नहर के पास घेराबंदी कर शिवम पुत्र सुरेंद्र कुमार पटेल, निवासी सभईपुर, थाना शिवपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 5 एचपी विद्युत मोटर, 0.5 एचपी उषा कंपनी का टूल्लू पंप तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोटरसाइकिल का चालान मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बेदी गांव स्थित खेत के कमरे का ताला तोड़कर मोटर और टूल्लू पंप चोरी किया था। उसका उद्देश्य मोटर में लगी तांबे की वाइंडिंग निकालकर बेचकर आर्थिक लाभ कमाना था। चोरी के बाद उसने सामान को दल्लीपुर नहर के पास छिपा दिया था और घटना के दिन मोटरसाइकिल से उसे बेचने के लिए शहर ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

इस कार्रवाई में हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार तथा हेड कांस्टेबल सूर्यनाथ यादव सहित बड़ागांव थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया।

इसे भी पढ़े   चेन्नई का मुंबई पर ऐतिहासिक प्रहार, 103 रन से दर्ज की सबसे बड़ी जीत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *