प्रेमी से शादी की जिद में 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, छह घंटे बाद सुरक्षित उतरी

प्रेमी से शादी की जिद में 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, छह घंटे बाद सुरक्षित उतरी

बलिया  (जनवार्ता) ।  बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 23 वर्षीय विवाहिता प्रेमी से शादी की मांग को लेकर 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला अपने छह वर्षीय बेटे को नीचे छोड़कर टावर पर बैठ गई और प्रेमी को बुलाने की मांग पर अड़ गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

rajeshswari


तहसीलदार और थाना प्रभारी ने कई घंटे तक महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब छह घंटे बाद अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और शादी कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी कराने पर सहमत हो गए।


महिला मनियर थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव की रहने वाली है। उसके अनुसार, आठ वर्ष पहले उसने अजीत राजभर से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों करीब सात वर्ष साथ रहे, लेकिन पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट किए जाने के कारण एक वर्ष पहले वह अपने बेटे के साथ मायके लौट आई।


महिला ने बताया कि अप्रैल 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान छितौनी निवासी अंकित गोंड से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और युवक ने नौकरी दिलाने व शादी का वादा कर उसे गुजरात बुलाया। महिला का आरोप है कि दोनों करीब छह महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में युवक उसे गुजरात में छोड़कर अपने गांव लौट आया।
महिला का कहना है कि जब वह युवक के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया और घर से भगा दिया। एसपी से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने विरोध स्वरूप मोबाइल टावर पर चढ़कर शादी की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   पति ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या, ससुर गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *