बरेका : डिजिटल इंडिया मिशन को मिला नया आयाम

बरेका : डिजिटल इंडिया मिशन को मिला नया आयाम

वाराणसी (जनवार्ता) : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बरेका ने एक नवीन सूचना प्रणाली केन्द्र की स्थापना की है, जो कर्मचारियों और अधिकारियों को एस.एम.एस. के माध्यम से त्वरित, पारदर्शी और सटीक सूचनाएं प्रदान करेगा। यह पहल संगठनात्मक कार्यप्रवाह को और अधिक दक्ष बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

rajeshswari

इस परियोजना का नेतृत्व बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की दूरदर्शिता और तकनीकी प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता के तहत किया गया। वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक  एस. के. सिंह और आंकड़ा संसाधन प्रबंधक  अमित सिकदर ने इसकी तकनीकी और संचालनात्मक सफलता में अहम योगदान दिया।

नई सूचना प्रणाली के तहत कर्मचारियों को अवकाश, मीटिंग, प्रशिक्षण कार्यक्रम, आपातकालीन अलर्ट, महत्वपूर्ण घोषणाएं और परिपत्र जैसी सूचनाएं तत्काल प्राप्त होंगी। यह प्रणाली बरेका के सभी कर्मचारियों, चाहे वे किसी भी पाली या स्थान पर कार्यरत हों, तक सूचनाओं की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करेगी, जिससे कार्य निष्पादन और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इसे भी पढ़े   ईडी की बड़ी कार्रवाई: लाला जुगल किशोर लिमिटेड की 250 करोड़ की संपत्ति जब्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *