बरेका के अभिमन्यु राय सब-जूनियर वॉलीबॉल टीम में मुख्य प्रशिक्षक  नियुक्त

बरेका के अभिमन्यु राय सब-जूनियर वॉलीबॉल टीम में मुख्य प्रशिक्षक  नियुक्त

वाराणसी  (जनवार्ता): बनारस रेल इंजन  कारखाना (बरेका) के भंडार विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात अभिमन्यु राय को उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन ने प्रदेश की सब-जूनियर वॉलीबॉल टीम का मुख्य प्रशिक्षक (कोच) नियुक्त किया है। यह चयन आगामी 44वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश टीम हिस्सा लेगी।

rajeshswari

अभिमन्यु राय लंबे समय से वॉलीबॉल खेल से जुड़े हुए हैं। अपनी तकनीकी विशेषज्ञता, अनुशासनपूर्ण प्रशिक्षण शैली और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण के कारण वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुने गए हैं। उनका यह चयन न केवल व्यक्तिगत स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि बरेका परिवार के लिए भी गर्व का विषय बना है।

बरेका के अधिकारी और खेलप्रेमी रेलकर्मियों ने श्री राय को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कोचिंग कार्यकाल की कामना की है। उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेगी और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

इसे भी पढ़े   ऑटो से गुजर रही महिला के गले से लाकेट नोचकर फरार हुआ उचक्का
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *