प्रधानमंत्री दौरे से पहले वाराणसी में महा-सफाई अभियान तेज, 250 टन अतिरिक्त कचरा निस्तारित

प्रधानमंत्री दौरे से पहले वाराणसी में महा-सफाई अभियान तेज, 250 टन अतिरिक्त कचरा निस्तारित

वाराणसी (जनवार्ता) ।  नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित 28 अप्रैल के वाराणसी दौरे को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सप्ताहव्यापी ‘महा-सफाई अभियान’ शुरू किया है, जिसके तहत व्यापक स्तर पर सफाई कार्य चलाए जा रहे हैं।

rajeshswari


अभियान के शुरुआती दो दिनों में ही लगभग 250 टन अतिरिक्त कचरे का निस्तारण किया गया है। नगर निगम के अनुसार, जहां सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 1100 टन कूड़ा उठाया जाता था, वहीं अब यह बढ़कर 1200 से 1300 टन प्रतिदिन तक पहुंच गया है।


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी वार्डों में विशेष टीमें तैनात की गई हैं और अधिकारियों को नोडल प्रभारी बनाया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पूरे अभियान की मॉनिटरिंग ‘सेंट्रल कमांड’ के जरिए 24 घंटे की जा रही है, ताकि किसी भी इलाके में गंदगी न रह जाए। मुख्य सड़कों के अलावा खाली पड़े प्लॉटों, सार्वजनिक पार्कों और उपेक्षित स्थानों की भी विशेष रूप से सफाई कराई जा रही है।
नगर निगम का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री के आगमन से पहले शहर का समग्र कायाकल्प किया जाए, जिससे काशी आने वाले अतिथियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। इसके लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वार्ड स्तर पर कूड़े के ढेर पूरी तरह समाप्त करें और नियमित सफाई सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़े   अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा राजर्षि मंडल ने दी श्रद्धांजलि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *