भदोही : पटाखों में विस्फोट से सात झुलसे

भदोही : पटाखों में विस्फोट से सात झुलसे

दो की हालत गंभीर, एक बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर

भदोही (जनवार्ता)। चौरी बाजार में मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान पटाखों में विस्फोट होने से एक वृद्ध महिला समेत सात लोग झुलस गए। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक घायल को वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

rajeshswari

हादसा चौरी थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शाम करीब पांच बजे हुआ। श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजन समिति की प्रतिमा को विसर्जन के लिए वाहन पर लादा जा रहा था। इसी दौरान पटाखे जलाते समय झोले में रखे पटाखों में चिंगारी लग गई। देखते ही देखते सैकड़ों पटाखे एक साथ फटने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में शुभम नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसके हाथ में पटाखों से भरा झोला था। अन्य घायलों का भदोही के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह ने सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने करीब दस लोगों के घायल होने की सूचना दी है।

इसे भी पढ़े   मिशन 2027 की सफलता के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें :  हंसराज विश्वकर्मा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *