कैंट स्टेशन पर यात्री से नोटों का जखीरा बरामद, पूछताछ में नहीं दे सका संतोषजनक जवाब

कैंट स्टेशन पर यात्री से नोटों का जखीरा बरामद, पूछताछ में नहीं दे सका संतोषजनक जवाब

खुद को व्यापारी बताने वाले व्यक्ति ने पहले दिखाया रौब, फिर देने लगा ऑफर; जीआरपी की सख्ती के बाद खुली पोल

वाराणसी (जनवार्ता ):वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक यात्री के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की। जानकारी के अनुसार, यात्री सूटकेस, बैग और बोरे में ठूंसकर नोटों के बंडल ले जा रहा था। बरामद नकदी में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के नोट शामिल बताए जा रहे हैं।
जांच के दौरान जब जीआरपी के जवानों ने उससे नकदी के संबंध में पूछताछ की, तो उसने खुद को व्यापारी बताया, लेकिन पैसों से जुड़े वैध दस्तावेज या साक्ष्य पेश नहीं कर सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में उसने जीआरपी कर्मियों पर रौब झाड़ने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनने पर कथित तौर पर मामले को रफा-दफा करने के लिए ऑफर भी देने लगा।
हालांकि, जीआरपी के सख्त रुख के आगे उसकी कोशिशें नाकाम रहीं और अंततः वह नरम पड़ गया। फिलहाल पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पैसों के स्रोत और इसके उपयोग की पड़ताल की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मुंबई-वाराणसी फ्लाइट में बम की धमकी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *