बीएचयू के विशाल को जापान में अवॉर्ड

बीएचयू के विशाल को जापान में अवॉर्ड

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कृषि विज्ञान संस्थान के दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में पीएचडी कर रहे विशाल कुमार को जापान में आयोजित 16वें अंतरराष्ट्रीय खाद्य अध्ययन सम्मेलन में ‘इमर्जिंग स्कॉलर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

rajeshswari


10 से 12 अक्टूबर तक ओसाका विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में विभिन्न देशों के शोधार्थियों ने भाग लिया। विशाल ने खाद्य संरक्षण के लिए रोजेला एंथोसाइनिन युक्त जैव-अपघटनीय रोगाणुरोधी पैकेजिंग फिल्म पर शोध प्रस्तुत किया। उनके शोध को इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली।

इसे भी पढ़े   काशी में माँ अन्नपूर्णा के दर्शन से प्राप्त होता है सौंदर्य और सौभाग्य
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *